
पेट्रोल की कीमतों में आई गिरावट , जानिये नये रेट्स
नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सस्ते होते कच्चे तेल के चलते शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में फिर...
नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सस्ते होते कच्चे तेल के चलते शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में फिर से गिरावट दर्ज की गई. देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 70.28 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। वहीं डीजल की कीमत 65.56 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। जहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल सस्ता होने से पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। वही दुनियाभर की आर्थिक ग्रोथ को लेकर जारी चिंता का असर कच्चे तेल पर है। अगर दुनिया में आर्थिक ग्रोथ धीमी रहती है तो मैन्युफैक्चरिंग और अन्य गतिविधियां भी धीमी हो जाएंगी। और लिहाजा कच्चे तेल की डिमांड में कमी आएगी।
बतादें की पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर देश में पेट्रोल-डीज़ल के रेट्स तय किए जाते हैं। जहां पेट्रोल की कीमत 70.28 रुपये प्रति लीटर है। और डीजल की कीमत 65.56 रुपये प्रति लीटर है।