
उपेंद्र कुशवाहा ने नितीश कुमार के नालन्दा मॉडल पर उठाये प्रश्न
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश...
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला और बिहार में शिक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। जहां उन्होंने नीतीश कुमार को बहस की चुनौती देते हुए कहा कि वे अपने अधिकारियों के साथ आएं और बहस करें। वही अगर वे बहस में फेल हो जाएंगे तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
बतादें की उपेंद्र कुशवाहा ने कहा की 15 साल से जेडीयू नेता लालू यादव के चरवाहा विद्यालय का जिक्र कर रहे हैं। जहां मैं भी उसका विरोधी था लेकिन अब बिहार में नीतीश कुमार का नालंदा मॉडल क्या है? यही नालंदा मॉडल है जहां के शिक्षक 100 तक गिनती नहीं जानते। क्या यही है नालंदा मॉडल जहां 0 अंक वाले को टॉपर बनाया जाता है। क्या यही नालंदा मॉडल है जहां स्कूल भोजनालय बन गए हैं? अगर यही नालंदा मॉडल है तो उसे ध्वस्त करना होगा।