- 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई जलमग्न...
- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 7 नक्सली
- कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया
- अयोध्या केस: मध्यस्थता पैनल ने SC में सौंपी अंतिम रिपोर्ट
- उन्नाव कांड: आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर भाजपा से निष्कासित
- दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर नहीं आएगा बिल
- राष्ट्रपति कोविंद की मंजूरी, कानून बना तीन तलाक बिल
- शेयर बाजार पर फेड रिजर्व का असर, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट
- ओसामा बिन लादेन के बेटे अलकायदा सरगना हमजा की मौत
- कानून का डर नहीं, पति ने फोन पर दिया पत्नी को तलाक
उत्तराखंड: कांवड़ियों के वाहन पर गिरा मलबा, चार की मौत
ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।
देहरादून:
ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नरेंद्र नगर से करीब पांच किलोमीटर आगे कार्मेल स्कूल के पास पहाड़ी की ओर से मलबा आने से कांवड़ यात्रियों का एक वाहन मलबे के नीचे दब गया। इसमें चार कांवड़ियों की मौत हो गई।
कांवड़ियों के वाहन के साथ बाइक पर भी दो कांवड़ यात्री चल रहे थे। इसके अलावा 8 अन्य कांवड़ यात्री घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल कांवड़ यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। सभी घायल और मृतक हरियाणा के रहने वाले हैं। ये सभी गंगोत्री से जल लेकर ऋषिकेश लौट रहे थे।
बता दें कि सावन के महीने में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में शिव भक्तों की कांवड़ यात्रा का जोश अपने चरम पर होता है। इसलिए एहतियात के तौर पर दिल्ली और देहरादून को जोड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रशांत कुमार के अनुसार, हाईवे 30 जुलाई की देर रात तक बंद रहेगा।
सरकार हेलीकॉप्टर से मार्ग का हवाई सर्वेक्षण करने मेरठ पहुंचे प्रशांत कुमार ने बताया कि उत्तर भारत के सबसे व्यस्त राजमार्गों में शुमार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है जो यातायात को नियंत्रित कर रही है। हम वाहनों को मुख्य जगहों पर रोक रहे हैं।
राष्ट्रीय
- 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई जलमग्न...3 Aug 2019 6:35 PM GMT
- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 7 नक्सली3 Aug 2019 6:13 PM GMT
- कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया3 Aug 2019 5:58 PM GMT
- अयोध्या केस: मध्यस्थता पैनल ने SC में सौंपी अंतिम रिपोर्ट2 Aug 2019 1:08 AM GMT
- दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर नहीं आएगा बिल1 Aug 2019 8:21 PM GMT
मनोरंजन
- बादशाह के गाने ने यूट्यूब पर बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड1 Aug 2019 6:56 PM GMT
- नीना गुप्ता ने शेयर की पुरानी तस्वीर, बोलीं...1 Aug 2019 12:12 AM GMT
- इस दिन रिलीज होगा श्रद्धा कपूर की 'छिछोरे' का ट्रेलर30 July 2019 10:02 PM GMT
- KGF 2: बर्थडे पर संजय का तोहफा, 'अधीरा' का फर्स्ट लुक आउट29 July 2019 10:22 PM GMT