
फाइल फोटो
गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का हुआ निधन, पीएम-गृह मंत्री ने जताया गहरा शोक
गोवा की पूर्व राज्यपाल और भाजपा की वरिष्ठ नेता मृदुला सिन्हा का बुधवार को निधन हो गया. उनके निधन पर प्रधानमंत्री सहित सभी प्रमुख नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने कहा कि मृदुला सिन्हा ने जीवन पर्यंत देश और समाज की सेवा के लिए काम किया था. उनका निधन बहुत ही दुखद है. बता दें कि मृदुला सिन्हा शुरू से जनसंघ से जुड़ी रही हैं. उनकी गिनती बीजेपी के प्रभावी नेताओं में की जाती थी. मृदुला सिन्हा का जन्म 27 नवंबर 1942 को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हुआ था. उनके निधन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है.
विधायक विजय मिश्रा ने कहा- सरकार हमारी हत्या कराना चाहती है, IG- SP पर भी लगाए आरोप
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने मृदुला सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है.
Smt. Mridula Sinha Ji will be remembered for her efforts towards public service. She was also a proficient writer, making extensive contributions to the world of literature as well as culture. Anguished by her demise. Condolences to her family and admirers. Om Shanti. pic.twitter.com/EmYWcFEb5g
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2020
गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शान्ति
— Amit Shah (@AmitShah) November 18, 2020
गोवा की पूर्व राज्यपाल, प्रख्यात साहित्यकार एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मृदुला सिन्हा जी के निधन से मन व्यथित है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
हमारे माथे पर से एक आशीर्वाद उठ गया।
प्रभु उनकी आत्मा को शांति दें। pic.twitter.com/3QfvDiK7nY— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) November 18, 2020