
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने लखनऊ के रैन बसेरों का जायज़ा
लखनऊ। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शहर के रैन बसेरों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जियामऊ कसमांडा लक्ष्मण मेला मैदान स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में साफ सफाई और बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिये। बता दें कि इस समय शहर में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो चुकी है और शहर में कुल 23परमानेंट और 16अस्थाई रैन बसेरे बनाए गए है। साथ ही इस बार मॉडर्न रैन बसेरा भी बनाया गया है। मॉडर्न रैन बसेरों में निःशुल्क भोजन भी मिलेगा।
जालौन: तहसीलदार पर दर्ज हुई F.I.R, लगा ज़मीन की धोखाधड़ी का आरोप
सोमवार की रात ठिठुरते ठंड में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश रैन बसेरों का जायजा लेने के लिए निकल पड़े। डीएम के रैन बसेरों का निरीक्षण करने की सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए और वह भागते हुए डीएम के पीछे पीछे पहुंचे। जिलाधिकारी ने जियामऊ, कसमंडा, लक्ष्मण मेला मैदान सहित कई रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर व्यवस्थाएं भी देखने को मिली, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रैन बसेरों में समुचित व्यवस्थाएं होनी चाहिए अन्यथा संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
https://www.youtube.com/watch?v=KwPNi_m3pGg
डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि शहर में कुल 23 स्थाई और 16 अस्थाई रैन बसेरे बनाए गए हैं। इस बार मॉडर्न रैन बसेरा भी बनाया गया है। मॉडर्न रैन बसेरा मेँ निःशुल्क भोजन भी मिलेगा।जिया मऊ स्थित मॉडर्न रैन बसेरा का भी डीएम ने जायज़ा लिया। साफ सफाई और बेहतर व्यवस्था का डीएम ने आदेश संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।
जालौन: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार