
सपा कार्यालय जा रही सपा नेत्री को पुलिस ने किया नज़रबंद
आगरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें सपा से छावनी विधानसभा प्रत्याशी रही ममता टपलू को पुलिस ने उन्ही के घर में नजरबंद कर दिया है। वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती समारोह कार्यक्रम में शामिल होने सपा कार्यालय जा रही थी। पुलिस ने उन्हें सपा कार्यालय जाने से रोक लिया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती बनाने से रोके जाने पर ममता टपलू के साथ सपाईयो में जबरदस्त आक्रोश दिखाई दिया। सपाइयों ने पुलिस और सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है। सपाइयों ने ये भी आरोप लगया है कि योगी सरकार देश के महापुरुषों को याद और उनकी जयंती बनाने से भी रोक रही है।
बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश भर में सपाइयों से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाने का आह्वहान किया था। हलांकि प्रदर्शन करने के बाद पुलिस ने सपाइयों को कार्यालय जाने की इजाजत दे दी।
यूपी STF को मिली बड़ी सफलता, करोड़ों के फर्जीवाड़े का हुआ पर्दाफाश
youtube-https://youtu.be/it8NgbGyw9g
मुरादाबाद SSP के साथ रामपुर के SP ने गाड़ी से उतरकर बचाई जान
https://www.youtube.com/watch?v=rBzbgixRI-E