
Amrapali Dubey Birthday: भोजपुरी क्वीन एक फिल्म के लिए करती हैं इतना चार्ज
भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार Amrapali Dubey किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं| अपनी सुंदरता, क्यूटनेस, और एक्टिंग स्किल से लोगों को अपना दीवाना बना देने वाली आम्रपाली टीवी और फिल्म जगत की सबसे सफल और जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं| अपनी अदाकारी के साथ अपने अपने हुस्न से भी लोगों को मदहोश करने वाली अदाकारा Aamrapali Dubey का आज जन्मदिन है| 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मीं आम्रपाली आज 34 साल की हो गई हैं|
इन PHOTOS से Amrapali Dubey बना चुकी हैं लोगों को दीवाना 
बता दें, आम्रपाली दुबे सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने चाहने वालों के लिए यहां अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर करती रहती है| आम्रपाली को इंस्टाग्राम पर 15 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और इस वजह से उनके शेयर करते ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं| इंस्टाग्राम पर आम्रपाली की तस्वीरों को बेहद पसंद किया जाता है और यही नहीं उनकी लगभग तस्वीरों पर लाखों लाइक्स भी आते हैं|
वही आम्रपाली दुबे सहारा वन पर एक काल्पनिक मूवी “हांटेड नाइटस”, ज़ी टीवी पर “सात फेरे” जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं| बताया जाता है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आम्रपाली का नाम आता है| वो एक फिल्म करने के लिए लगभग 10 लाख रुपए चार्ज करती हैं|
भोजपुरी फिल्मों में दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली की जोड़ी काफी जमती है| भोजपुरी दर्शकों को आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी बेहद पसंद आती है| भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों की जोड़ी आए दिन हंगामा मचाती रहती है| इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर इन दोनों के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं|