
लखनऊ पुलिस ने आयोजित किया सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम
लखनऊ। महिला सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मिशन शक्ति कार्यक्रम शारदीय नवरात्र से चैत्र नवरात्र तक चलेगा। इसका उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की भावना विकसित करना है।
महिला सशक्तिकरण के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया जागरूक
डीसीपी रुचिता चौधरनी ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर अंकुश लगया जा सके ताकि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर में पिंक बूथ बनाए गए हैं जो ऐसी जगह बनाए गए हैं जहां से महिलाओं का अधिक संख्या में अवागमन होता है। इन बूथों पर महिला कर्मचारी तैनात हैं जो महिलाओं की सहायता में लगातार तत्पर हैं महिलाओं की समस्या की जानकारी जैसे ही किसी को पता चलती है तो वह उनके निस्तारण की कार्रवाई करती हैं। मिशन शक्ति नारी सुरक्षा और नारी सम्मान महिला हेल्प डेस्क द्वारा जागरूक करने की एक और पहल है।मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति नुक्कड़ नाटक के जरिये जागरूक किया गया। इस दौरान डीसीपी सोमेन वर्मा, डीसीपी रुचिता चौधरी ,एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित कई महिला इंस्पेक्टर मौजूद रहे।
अमीनाबाद में ATM गार्ड की गन से चली गोलियां, पास में खड़े लोगों को लगी
लखनऊ में गैंगवार/ 35 राउंड फायरिंग से थर्रा उठी राजधानी, 1 की मौत
https://www.youtube.com/watch?v=MDW5wJTsjxA
वहीं राजधानी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। कमिश्नर ऑफ पुलिस डी के ठाकुर के निर्देशन पर हसनगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। हसनगंज पुलिस ने 32 सट्टेबाज़ों पर शिकंजा कसते हुए गिरफ्तार कर लिया। इन सट्टेबाज़ों के पास से पुलिस ने 47420 रुपए नगदी, 1441 रुपए के सिक्के, 5 बुकलेट और 1 कैलक्यूलेटर बरामद किया है। ये गिरफ्तारी एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव, एसीपी प्राची सिंह के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर हसनगंज अमरनाथ वर्मा की पुलिस टीम ने की। सट्टेबाजों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हज़ार रुपये का इनाम दिये जाने की घोषणा करते हुए प्रेसवार्ता में डीसीपी नार्थ रईस अख्तर ने जानकारी दी।