
फाइल फोटो
बस्ती: पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बस्ती: कृषि कानून के विरोध में जहां पूरे देश में किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे है तो वहीं आज किसान संगठनों ने भारत बंद का आह्वाहन किया है जिसका विपक्षी दल भी समर्थन कर रहे है। इसी कड़ी में बस्ती में जिले में कई सपा कार्यकर्ताओं ने भारत बंद का समर्थन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने गांधी नगर से पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने भारत बंद के समर्थन में उतरे सपा कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां भी भांजी। वहीं शास्त्री चौक पर सपा जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बता दें की विपक्षी पार्टियों के भारत बन्द समर्थन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है।