
File Photo
लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल लगातार अपने संगठन में विस्तार कर रहा है। इसी कड़ी के अंतर्गत गुरुवार को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक कुर्सी रोड सागर स्वीट पर हुई। जिसमें व्यापारियों की बढ़ती हुई समस्याओं पर विचार करते हुए सर्वसम्मति से निलेश कुमार सिंह की निष्ठा और कर्मठता को देखते हुए उन्हें सामूहिक रूप से निर्णय लेकर राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। जिसपर सभी पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए कहा निलेश सिंह को धनतेरस के समय तोहफे के रुप में राष्ट्रीय महासचिव का कार्यभार संभालने का मौका मिलना बड़े गर्व की बात है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, संरक्षक सूर्यनारायण तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यासिर अजहर सिद्दीकी, राष्ट्रीय सचिव सौरभ गोयल, प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार गुप्ता और कुर्सी रोड अध्यक्ष दिलीप यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर बद्री ज्वेलर्स के मालिक अभिषेक जी स्थिति का जायजा लिया साथ ही उनकी पत्नी और परिवार वालों से मिलकर उनको आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि संगठन आपके साथ है घबराने की जरूरत नहीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि घटना को देखते हुए सरकार को व्यापारियों की सुरक्षा के लिए लाइसेंस देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बदमाशों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए यदि पुलिस प्रशासन किसी प्रकार की लापरवाही करता है तो व्यापारी वर्ग विरोध करने के लिए विवश होगा।