
File Photo
कांग्रेस-भाजपा की समान नीतियां हैं दोनों से बराबर दूरी बनाए रखना है – अखिलेश यादव
लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का मनोबल गिराने की साजिशें चल रही है। चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र तभी होंगे, जब उनमें पारदर्शिता हो। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनावों को अपनी साजिशों से विवादास्पद और अविश्वसनीय बना दिया है। जनता की जागरूकता और उसके सहयोग-समर्थन से ही लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसानों व नौजवानों को सबसे ज्यादा परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। भाजपा सरकार का असली चेहरा अब सामने आ रहा है। अपराध और अपराधियों की संख्या बढ़ी है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर अभियान छेड़ेगी। सपा अध्यक्ष यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि अब पराली के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है जो अन्याय है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ समाजवादी कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया है और जेल भी गए हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि इन दोनों की समान नीतियां है और दोनों से बराबर की दूरी बनाए रखना है।
तेजस्वी यादव को चुना गया महागठबंधन का नेता, बोले- जनता का फैसला हमारे पक्ष में
अभिषेक केसरवानी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार