
PRIYANKA GANDHI समेत कांग्रेस नेता हुए रिहा
किसानों के समर्थन में पहुंचे राहुल गांधी एवं PRIYANKA GANDHI समेत सैकड़ों कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया कांग्रेस पार्टी आज काले कृषि कानूनों के खिलाफ 2 करोड़ हस्ताक्षर लेकर राष्ट्रपति को सौंपने जा रही थी। PRIYANKA GANDHI ने कहा सरकार किसानों के आन्दोलन से डर चुकी है।
PRIYANKA GANDHI समेत अन्य कई नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में –
नई दिल्ली। देश में चल रहे किसान आंदोलन के बारे में बात करने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तीन नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने पहुंचे थे. वहीं कांग्रेस के मार्च को निकालने की इजाजत नहीं दी गई थी, जिसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य कई नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार अपनी जिद पर अड़ गई है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज जो भी सरकार से सवाल करता है, उसे देशद्रोही बता दिया जाता है। प्रियंका बोलीं कि सरकार के दिल में किसानों के लिए कोई इज्जत नहीं है। हालांकि, हिरासत में लिए गए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को अब रिहा कर दिया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=pqYD9jB34RA
इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय 25 अक़बर रोड पर धारा 144 लागू की गई थी। राहुल गांधी के मार्च से पहले धारा 144 लागू की गई थी। राहुल गांधी के मार्च पर पुलिस ने रोक लगाई थी। दिल्ली पुलिस ने धारा 144 लगाई थी। कांग्रेस के सिर्फ 3 नेताओं को ही इजाजत दी गई थी।
अंबेडकर नगर: भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुआ केस
मोहनलालगंज में ससुराल वालों ने विवाहिता को लगाई आग, हालत गंभीर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर कृषि कानून का मुद्दा उठाया। इसके बाद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि आप किस देश की बात कर रहे हैं, इंडिया में कोई लोकतंत्र नहीं है। एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत में लोकतंत्र है ही नहीं, जो है वो सिर्फ आपकी सोच में है, सच्चाई में तो ऐसा कुछ नहीं है।