
File photo
ग्लोब पार्क चौराहे पर कांग्रेसियों ने किया ज़ोरदार प्रदर्शन, देखिये वीडियो
लखनऊ। किसानों द्वारा मंगलवार को बुलाए गए भारत बंद का असर देश के विभिन्न राज्यों में देखने को मिल रहा है। कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियां रोड पर उतर कर कृषि कानून के खिलाफ और किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रही है। वहीं राजधानी लखनऊ में भी किसान बिल के विरोध में किसानों के समर्थन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की जिला इकाई एवं महानगर इकाई ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ के ग्लोब पार्क चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया।