
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया: विनायक तिवारी
रिपोर्ट – राहुल शुक्ला
अमेठी। बुधवार को भाजपा के मार्गदर्शक व संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप मनाया गया। प्रवक्ता भाजयुमो अमेठी विनायक तिवारी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर पूरे देश में आज पंडित जी की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
उसी क्रम में जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी के नेतृत्व में अमेठी जनपद के सभी मण्डलों में बूथ स्तर पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है, जो कि आज बूथ संख्या 159 लालूपुर में मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जामो मण्डल के प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्य भाजपा दयाशंकर यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संयोजन मण्डल मंत्री जामो राघवेन्द्र तिवारी व कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश पाण्डेय व कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री रवींद्रनाथ तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारा देश आज हम सभी के प्रेरणा श्रोत पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है। हमें इस पार्टी का कार्यकर्ता होने पर गौरव है क्योंकि हमारे संगठन का आधार ही राष्ट्रवाद व मानवतावाद ही है। हमे किसी भी हालत और हालात में अपने मूल से नही डिगना है। हमारा समाज किस प्रकार संगठित रहे हमें इसका प्रण लेना है। सभी कार्यकर्ताओं ने एकल स्वर में सदैव समर्पित रहने का प्रण लिया। 2020-2021 के आम बजट पर धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रतिनिधि अजय द्विवेदी,मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो शिवम् मिश्र,भाजपा आईटी जामो मण्डल विवेक तिवारी,जनरल सिंह,अजय पाण्डेय सहित बूथ संख्या 159 लालुपर व मण्डल जामो के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।