
लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल नवनियुक्त विधान परिषद सदस्य अरविन्द कुमार शर्मा, पूर्व आई.ए.एस. से वीवीआईपी गेस्ट हाउस, महात्मा गांधी मार्ग पर पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे के साथ सभी व्यापारियों ने पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। इस दौरान अरविंद कुमार शर्मा ने संगठन की सराहना करते हुए व्यापारियों की हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल संरक्षक सूर्यनारायण तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष पी डी अब्दुल हलीम, प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा डॉ. विनोद कुमार, प्रदेश सलाहकार सुरेंद्र नाथ मिश्रा, प्रदेश सलाहकार राम तिवारी, युवा प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष अर्पित मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ नगर संगठन सचिव पिंटू सोनकर, कपूरथला अध्यक्ष प्रदीप जयसवाल, लालबाग अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष कौशल किशोर गुप्ता सहित कई पदाधिकारी एवं व्यापारी गण उपस्थित रहे।