डीएम अभिषेक प्रकाश ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण, दिये दिशा-निर्देश
by Shashank Mani
फाइल फोटो
डीएम अभिषेक प्रकाश ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण, दिये दिशा-निर्देश
लखनऊ। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश MLC इलेक्शन के दौरान लगातार कर रहे हैं पोलिंग बूथ का निरीक्षण
अभिषेक प्रकाश पहुंचे गिरधारी सिंह इण्टर कॉलेज सहादतगंज, कालीचरण इण्टर कॉलेज-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया । मतदान शाम पांच बजे तक होगा। शुरुआती दौर में मतदान धीमी गति से हुआ। प्रदेश में खंड स्नातक की पांच और खंड शिक्षक की छह सीटों के लिए कुल 199 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव छोड़कर यूपी के 72 जिलों में मतदान हो रहा है। वहीं राजधानी लखनऊ में हो रहे मतदान को लेकर जिला अधिकारी लगातार मतदान स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में डीएम अभिषेक प्रकाश ने गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज सहादतगंज और कालीचरण इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया उन्होंने वहां पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही सभी आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिये।