
वेतन नहीं मिलने पर नगर निगम मार्ग प्रकाश विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ। लखनऊ नगर निगम मार्ग प्रकाश विभाग के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर मार्ग प्रकाश कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें 8 महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन बकाया होने से नाराज़ कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। आलाधिकारों के संज्ञान में होने के बावजूद भी कर्मचारियों की सुनवाई नहीं हो रही है। नाराज कर्मचारियों ने लखनऊ के घण्टा घर स्थित नगर निगम जोन 6 कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
लखनऊ : पुलिस और 25 हजार इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़
लखनऊ: वर्कशॉप में खड़ी 3 लग्जरी बसों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप