
शादी का झांसा देकर महिला कर्मी का किया यौन उत्पीड़न
लखनऊ। राजधानी लखनऊ की कमिश्ननरेट पुलिस की विकास नगर टीम को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपी को लंबे समय के बाद गिरफ्तार लिया है। गिरफ्तार किया गया मिर्ज़ा बंजर नामक अभियुक्त आजमगढ़ का निवासी बताया जा रहा है जो विकास नगर में एक गारमेंट्स फैक्टरी चलाता था। आरोप है कि वह अपनी ही फैक्टरी में ही काम करने वाली महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण करता था। अभियुक्त का मुक़दमा काकोरी से विकास नगर थाने में पंजीकृत किया गया था। जिसकी लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। और पुलिस को मध्य प्रदेश से आते वक्त लखनऊ बॉर्डर पर आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।
सीएम योगी ने सिविल अस्पताल में ड्राई रन की तैयारियों का लिया जायज़ा
लखनऊ में अंतर जनपदीय वाहन चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
वहीं राजधानी में बख्शी का तालाब थाने की पुलिस टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने अंतर जनपदीय वाहन चोरी करने वाले आरोपियों को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर आईजी रेंज लखनऊ की सर्विलांस टीम ने 3 कार सहित चोरी करने वाले इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों में विपिन तिवारी कानपुर का निवासी और मंगल कश्यप लखनऊ के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपियों के पास से एक हौंडा सिटी कार, मारुति ईको कार और मारुति जेन कार भी बरामद हुई है। वहीं बख्शी का तालाब की पुलिस टीम को एसपी ग्रामीण की ओर से 10,000 का इनाम देने की घोषणा की गई है।
https://www.youtube.com/watch?v=7hPxH4lnDpg