
नरेश उत्तम- प्रधानमंत्री किसानों के बीच में नहीं जा रहे बस नाटक कर रहे हैं
लखनऊ। कृषि कानून के विरोध में देश भर के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की विपक्षी पार्टी सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का हित न कर के राजनीति कर रही है, उत्तर प्रदेश में धान खरीद में बड़ा घोटाला हुआ, किसानों का धान MSP पर बिक ही नहीं पा रहा। नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि किसान 11 सौ रुपये में धान बेचने को मजबूर है। सपा कार्यकर्ता 7 दिसंबर से पैदल चल कर किसानों के बीच जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन सपा किसान दिवस के रूप में मना रही है और प्रधानमंत्री किसानों के बीच में नहीं जा रहे बस नाटक कर रहे हैं साथ ही उन्होंने योगी सरकार को पूरी तरह से फेल बताया।
https://www.youtube.com/watch?v=qmn_Tz2pbHg
लखनऊ: माल ब्लॉक में ‘चलो गांव की ओर’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
youtube-https://youtu.be/qmn_Tz2pbHg
छात्रों के लिए बड़ी खबर, जनवरी-फरवरी में नहीं होंगे CBSE बोर्ड के EXAM