
जालौन। कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों के साथ साथ विपक्ष के दल भी जोरदार प्रदर्शन कर रहे है। इस कानून को वापस करवाने के लिए सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं और किसानों का आंदोलन जारी है। वहीं जालौन में किसानों के समर्थन में खड़े होने वाले और केंद्र सरकार का पुतला फूंकने वाले 5 सपाइयों को पुलिस ने जेल भेज दिया। बता दें कि बीती शाम सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ कर लॉकअप में बंद कर दिया था। किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद बीती शाम केन्द्र सरकार का पुतला फूंकने सपा कार्यकर्ता पहुंचे थे। ये गिरफ्तारी उरई कोतवाली क्षेत्र के शहीद भगत सिंह चौराहे से हुई थी।
https://www.youtube.com/watch?v=CMnkaX3gBTw