
मथुरा। देश में आज़ादी के बाद पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब भारत के इतिहास में पहली बार किसी महिला कैदी को फांसी पर लटकाया जाएगा। अमरोहा की रहने वाली शबनम को मथुरा स्थित उत्तर प्रदेश के इकलौते महिला फांसी घर में मौत की सजा दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई है. निर्भया के आरोपियों को फांसी पर लटकाने वाले मेरठ के पवन जल्लाद भी दो बार फांसीघर का निरीक्षण कर चुके हैं। हालांकि फांसी की तारीख अभी तय नहीं है।
बता दें कि अमरोहा की रहने वाली शबनम ने अप्रैल 2008 में प्रेमी के साथ मिलकर अपने सात परिजनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शबनम की फांसी की सजा बरकरार रखी थी। अब राष्ट्रपति ने भी उसकी दया याचिका खारिज कर दी है। लिहाजा आजादी के बाद शबनम ऐसी पहली महिला कैदी होगी जिसे फांसी पर दी जाएगी।
आज तक किसी महिला को नहीं हुई फांसी
बता दें कि मथुरा जेल में 150 साल पहले महिला फांसीघर बनाया गया था, लेकिन आजादी के बाद से अब तक किसी भी महिला को फांसी की सजा नहीं हुई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक के अनुसार अभी तक फांसी की तारीख तय नहीं है, लेकिन हमने तयारियां शुरू कर दी है. डेथ वारंट जारी होते ही शबनम को फांसी दे दी जाएगी।
देश को दहलाने की साजिश करने वाले दो अभियुक्तों को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
कौशाम्बी के जाबांज सिपाही विश्वनाथ प्रताप को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म MS DHONI में कर चुके इस अभिनेता ने किया सुसाइड!
रतन टाटा को भारत रत्न दिये जाने की मुहीम पर उद्योगपति ने कहा, ऐसे अभियान किये जाएं बंद
क्रिकेट प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक दिन, भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की 2-1 से शानदार जीत