
राजधानी लखनऊ में साइबर सेल पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। सेल ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले जालसाज़ को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि काफी समय से वांछित चल रहे जालसाज़ आवेश शेखवानी को को कैसरबाग पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त टीम ने ठाणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार जालसाज़ के पास से 10 लाख रुपये नगद एक कार एक लेपटॉप 7 एंड्रवाइड मोबाइल फोन और 5 ATM कार्ड भी बरामद किये है।
https://www.youtube.com/watch?v=MX0nKC5dw1U