
जाम में फंसे स्वास्थ्य मंत्री, DCP व्यवस्था संभालने में नाकाम
लखनऊ। नये साल यानी की 2021 की शुरुआत आज से हो गई है। एक तरफ कोरोना का डर है तो वहीं दूसरी तरफ भारी संख्या लोग जश्न मनाने के लिए नये साल में चिड़ियाघर पहुंच रहे हैं। नए साल पर चिड़ियाघर में बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा। जिसके चलते लोगों की जाम की समस्या से जूझना पड़ा और लोग बड़ी संख्या में जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। नए साल के मद्देनजर ट्रैफिक विभाग ने पुख्ता इंतजाम नहीं किये। लंबे जाम की वजह से आम जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ ध्वस्त ट्रैफिक व्यवस्था के चलते आम जनता के साथ vvip भी बेहाल रहे। सिविल अस्पताल के पास स्वास्थ मंत्री जय प्रताप सिंह जाम में फंसे रहे। गाड़ियों की लंबी कतार के बीच स्वास्थ मंत्री का काफिला फंसा रहा। dcp ट्रैफिक ख्याति गर्ग ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में नाकाम दिखी।
https://www.youtube.com/watch?v=Lw1KIHkODak