
26 DECEMBER का इतिहास :
आज के इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता, 26 DECEMBER का इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है , बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं, इसी कड़ी में जानेंगे आज 26 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा –
जानेंगे- आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में-
और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए |
26 दिसंबर को हुई महत्वपूर्ण घटनाएं-
1904 – दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्रॉस कंट्री मोटरकार रैली की शुरूआत.
1925 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना.
1978 – भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया|
मोरारजी देसाई की सरकार ने 19 दिसंबर को इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था.
1997 – ओडिशा के प्रमुख नेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना की.
2003 – ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से जान और माल का भारी नुकसान.
2004 – शक्तिशाली भूकंप के बाद भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आसपास के क्षेत्रों में सुनामी ने भारी तबाही मचाई |
दो लाख तीस हजार लोगों की मौत.
2006 – आस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा.