
6 अप्रैल का इतिहास घटनाओं को नहीं समेटे हुआ है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 6 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
6 अप्रैल को हुई महत्वपूर्ण घटनाएं
1896: पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत हुई.
1909: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू हैंसन और राबर्ट पियेरी ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया.
1917: प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की.
1919: रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत महात्मा गांधी जी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया.
1942: जापानी विमानों ने पहली बार भारत पर बम गिराए.
1955: अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया.
1957: सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया.
1966: भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया.
1980: भारत की राजनीतिक पार्टी “भारतीय जनता पार्टी” की आज ही के दिन स्थापना हुई.
1982: दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया.
2009: इटली में आये 6.3 तीव्रता वाले जबरदस्त भूकंप के कारण लगभग 258 लोगों की मौत.
2010: भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए.
2013: राही सरनोबत ने दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता.
2013: अफ्रीकी देश नाइजीरिया के मिदलू गांव में हुए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई.
6 अप्रैल को जन्मे महान व्यक्ति
1886: हैदराबाद के अंतिम निज़ाम उस्मान अली खान का जन्म.
1929: राजनीतिज्ञ प्यारेलाल खण्डेलवाल का जन्म.
1931: प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन का जन्म.
1956: प्रसिद्ध क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का जन्म.
1971: बॉलीवुड अभिनेता संजय सूरी का जन्म.
6 अप्रैल को हुए महान व्यक्तियों के निधन
1664: सिख धर्मगुरु हर किशन का निधन.
1929: प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक महाशय राजपाल का निधन.
1985: पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का पेरिस में देहांत.
2001: भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा हरियाणा के पूर्व मुख्य मन्त्री चौधरी देवी लाल का निधन.
2007: बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का निधन.