
IAS Arvind Kumar Sharma भाजपा में हुए शामिल, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
गुजरात कैडर के पूर्व IAS Arvind Kumar Sharma ने सियासी पारी खेलने का फैसला किया है| रिटायर्ड आइएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। मकर संक्रांति के पर्व पर लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में एके शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
IAS Arvind Kumar Sharma ने लिया सदस्यत
Arvind Kumar Sharma ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उनकी अनुपस्थिति में आभार जताते हुए कहा कि वह मऊ जिले के पिछड़े गांव से ताल्लुक रखते हैं। वह राष्ट्रवाद और पार्टी की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। एके शर्मा ने पार्टी ज्वाइन करने के बाद कहा कि मैं भाजपा में आने पर खुश हूं। अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि मैं पार्टी में शामिल होकर आज गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। देश में दल और पार्टियां बहुत हैं। मैं किसी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं हूं, फिर भी भाजपा जैसी पार्टी का सदस्य बन गया हूं। यह काम सिर्फ मोदी जी और भाजपा ही कर सकती है। पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसे स्वीकार करेंगे।
1998 गुजरात कैडर के चर्चित IAS Arvind Kumar Sharma
पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 1998 कैडर के गुजरात के चर्चित आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद करीबी माना जाता है। दो वर्ष की नौकरी बाकी रहने के बाद भी स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले अरविंद कुमार शर्मा को एक व्यापक दृष्टिकोण वाला परिश्रमी अधिकारी माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात के साथ पीएम ऑफिस, दिल्ली में भी काम करने का उनका लम्बा अनुभव है। वह उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से बहुत पिछड़े से इलाके से आते हैं।
देखिए इस वक़्त की ख़ास खबर
https://lnvindia.com/redthefilm-relea…ait-of-10-months/