
फाइल फोटो
जालौन: कांग्रेस, सपा, बसपा और प्रसपा के कार्यकर्ताओं ने बंद करवाईं दुकानें, किया प्रदर्शन
जालौन। कृषि सुधारों के लिए लाए गए कानूनों के विरोध में आज करीब 50 संगठनों ने भारत बंद बुलाया है। 11 राज्य सरकारें इस बंद का समर्थन कर रही हैं। तो वहीं उत्तर प्रदेश के जालौन में भी इसका साफ असर दिखाई दिया। जालौन के उरई में किसान विल के विरोध में राजनीतिक दलों ने नगर में घूम घूम कर बाजार को बन्द कराया। राजनीतिक कार्यकर्ताओंं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये नगर की दुकानों को बन्द कराया। वहीं दुकानें बन्द करवाने को लेकर पुलिस से भी सपाइयों की नोंक झोंक हो गई। कांग्रेस, सपा,बसपा और प्रसपा के सैकड़ों कार्यकर्ता एक साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।