
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन का किया विस्तार
लखनऊ। रविवार को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे और प्रदेश के वरिष्ठ महासचिव अमित सिंह के द्वारा कमलदीप पांडे को उनकी निष्ठा और कर्मठता को देखते हुए सर्वसम्मति से लखनऊ मंडल का उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन आशा एवं विश्वास करता है कि कमलदीप पांडे व्यापारियों के हित में जिम्मेदारी से कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव नीलेश सिंह, राष्ट्रीय सचिव सौरभ गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार पाल ने पांडे को बधाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए जमीनी स्तर की लड़ाई संगठन हमेशा लड़ता रहेगा। व्यापारियों की हर समस्या को सरकार तक पहुंचाने का काम करेगा।
धान की खरीद के लिए भटक रहे किसान, पहुंचे मुख्यमंत्री आवास
69 हज़ार शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने की बेसिक शिक्षा मंत्री से MEETING
YOUTUBE-https://youtu.be/Sxk1y42sVzk