
सर्राफा व्यापारी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 3 लूटेरे हुए गिरफ़्तार
रिपोर्ट- अशोक केसरवानी
कौशाम्बी। प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां में 3 दिन पहले सर्राफा व्यापारी की स्कार्पियो और रुपयों के लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लुटेरों के पास से मध्य प्रदेश ने पुलिस ने एक करोड़ 74 लाख की नगदी भी बरामद की है। तो वहीं लगभग ढाई लाख की जली हुई नोट भी बरामद की है। एसपी सिवनी कुमार प्रतीक ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया है।
सर्राफा व्यापारी, कौशांबी, सिवनी, प्रतापगढ़, मध्यप्रदेश, खुलासा,
सर्राफा व्यापारी, कौशांबी, सिवनी, प्रतापगढ़, मध्यप्रदेश, खुलासा,