
‘महापंचायत’ चौधरी चरण सिंह की जयंती पर होगी
लखनऊ। कृषि कानून के विरोध में किसान संगठन देश में आंदोलन कर रहे हैं । तो वहीं विपक्षी दल भी इस नए कानून का जमकर विरोध कर रहे हैं। इस विरोध में यूपी किसान कांग्रेस अध्यक्ष मध्य जोन तरुण पटेल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि 23 दिसम्बर को किसान महापंचायत कांग्रेस कार्यालय में होगी। ये महापंचायत चौधरी चरण सिंह की जयंती पर होगी। पूरे देश का किसान दिल्ली में जमा हुआ है। किसान विरोधी बिल को लेकर ये आंदोलन कर रहे है। पटेल ने कहा कि रवि की फसल में कही भी धान 1 हजार रुपये से ऊपर नहीं बिका है।
किसान ‘महापंचायत’ में दिल्ली के नेता भी शामिल होंगे
पंजाब, हरियाणा की मंडिया सबसे मजबूत है उसके बाद भी किसानों को धान में नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि धान मक्का सबसे खराब पोजिशन में बिकी है। गाय के दिन खराब हो गए है गौशाला में गाय को खाने के लिए चारा तक नही मिल रहा है और सरकार के लोगों ने ही गौशाला का ठेका ले रखा है। तरुण पटेल ने कहा कि किसान महापंचायत में दिल्ली के नेता भी शामिल होंगे जिसमें किसानों की परेशानी पर विस्तार से चर्चा होगी।
डीएम अभिषेक प्रकाश ने लिया लखनऊ के रैन बसेरों का जायज़ा
YOUTUBE-https://youtu.be/KwPNi_m3pGg
जालौन: तहसीलदार पर दर्ज हुई F.I.R, लगा ज़मीन की धोखाधड़ी का आरोप
तरुण पटेल ने कहा कि पूरे देश का किसान दिल्ली में जमा हुआ है। किसान विरोधी बिल को लेकर ये आंदोलन कर रहे है। पटेल ने कहा कि रवि की फसल में कही भी धान 1 हजार रुपये से ऊपर नहीं बिका है। पंजाब, हरियाणा की मंडियां सबसे मजबूत है उसके बाद भी किसानों को धान में नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही उन्होंने कहा कि धान मक्का सबसे खराब पोजिशन में बिकी है। गाय के दिन भी खराब हो गए है।