
फाइल फोटो
रिपोर्ट – अविनाश सिंह
लखनऊ: कृषि कानून के विरोध में भाकियू अवध संगठन ने किया ज़ोरदार प्रदर्शन
लखनऊ। कृषि कानून के विरोध में देश भर में किसान आंदोलन कर रहे है, तो वहीं विपक्ष भी आंदोलन को समर्थन देते हुए सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहा है। ऐसा एक विरोध प्रदर्शन सोमवार को राजधानी लखनऊ में देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन अवध संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भास्कर सिंह गहरवार की अगुवाई में माल कार्यालय से सैकड़ों किसानों के साथ कृषि कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें माल पुलिस के द्वारा किसान यूनियन नेताओं सहित कई किसानों को भी गिरफ्तार किया गया। जिनमें शिवनारायण शर्मा, कपिल द्विवेदी, रवि महराज, धर्मेन्द्र सिंह गहरवार, टीनू शुक्ला, गुड्डू शुक्ला, राकेश कुमार यूनियन प्रवक्ता व मोनू सिंह सागर, राधा कृष्ण, मो.शमीम, धर्मराज चंदन सिंह सहित तमाम किसान गिरफ्तार कर लिए गए।