
लखनऊ: भाकियू भानु गुट ने कृषि कानून के विरोध में किया ज़ोरदार प्रदर्शन
लखनऊ। नए कृषि कानून के खिलाफ देश के अलग अलग राज्यों में किसान प्रदर्शन कर रहे है। वहीं राजधानी लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट का भी आंदोलन जारी है। भाकियू भानु गट ने लखनऊ से दिल्ली कूच करने का प्रयास किया। सैकड़ो की संख्या में भानु गुट के किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए निकले। लखनऊ के अवध चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया।भाकियू भानु गुट के प्रदेश महासचिव ऋषि मिश्रा नेतृत्व में किसानों ने हल्लाबोल दिया। भारतीय किसान यूनियन के लोगों द्वारा कृषि कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।