
FILE PHOTO
लखनऊ: डीएम और नगर आयुक्त ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायज़ा
पूर्वांचल में मनाए जाने वाले विशेष पर्व छठ की तैयारियां को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में राजधानी के डीएम अभिषेक प्रकाश और नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने लक्ष्मण मेला मैदान स्तित छठ घाटों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्था का ज़ायज़ा लिया।
जिलाधिकारी एवं एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश ने छठ पूजा के मद्देनजर गोमती नदी की सफाई के लिए नगर निगम और घाट की मरम्मत के लिए एलडीए के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। बताया जा रहा है कि घाटों पर कोविड-19 की हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।