
Health Minister जय प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया रैन बसेरे का शुभारंभ
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सिविल अस्पताल में Health Minister जय प्रताप सिंह जैकी ने रैन बसेरे का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य मंत्री ने फीता काटकर रैन बसेरे का शुभारंभ किया। इस दौरान Health Minister ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में रैन बसेरे का होना आवश्यक है इसके शासन स्तर पर भी प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सिविल अस्पताल में रैन बसेरा बेहतर तरीके से बनाया गया है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने रैन बसेरा में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में डॉक्टरों से और वहां रुके लोगों से जानकारी भी ली। रैन बसेरे में लॉकर, गैस चूल्हा का भी इंतज़ाम किया गया है। वहीं तीमारदारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसको ध्यान में रख कर भी इंतज़ाम किया गया है।
कौशांबी: 1 जनवरी से टोल प्लाजा से नहीं गुजर सकेंगे बिना फास्टैग लगे वाहन
GAME OF THRONES पर गेम बनाने वाले अरबपति ची की ज़हर देकर हुई थी हत्या
AKHILESH YADAV की मौजूदगी में कई नेता सपा में हुए शामिल | SAMAJWADI PARTY |