
लखनऊ में ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में श्मशान घाट से लौट रहे लोगों की जमकर हुई पिटाई
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला। जब देर रात श्मशान घाट में पूजा करने गए लोगों की जमकर पिटाई हो गई। दरअसल पूजा करके वापस लौट रहे पुजारी सहित 3 लोगों की जमकर पिटाई हो गई। श्मशान से लौटते वक्त श्मसान में मौजूद युवकों से उनकी कहासुनी हो गई।कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। इतना ही नहीं श्मशान घाट में मौजूद युवकों ने बलेनो कार भी तोड़ डाली। बुरी तरह से घायल युवक अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचा। जहां उसने मामले की शिकायत दर्ज कराई। पूरा मामला थाना ठाकुरंगज क्षेत्र के गुल्लाला, श्मशान घाट का बताया जा रहा है।
अमौसी में अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, पार्षद ने खनन रुकवाया
वहीं राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर तहसील क्षेत्र के अमौसी ग्राम सभा में मानकों को ताख पर रखकर अवैध खनन किया जा रहा है। सरोजनी नगर तहसील के अमौसी गांव में खनन माफियाओं द्वारा रात में धड़ल्ले से बाहर मिट्टी बेची जा रही है। प्रशासन द्वारा खनन की अनुमति दिन में दी गई, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से खनन माफियाओं द्वारा रात में भी खनन किया जा रहा है। बता दें कि अवैध खनन को लेकर सरोजनी नगर पार्षद ने किसानों के द्वारा की गई शिकायत पर खनन को बन्द करवाया था। सरोजनी नगर तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि, मनमाने तरीके से मानकों के विपरीत ये मिट्टी का खनन कर रहे हैं।