
फाइल फोटो
लखनऊ: पुलिस ने नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में प्रशासन नकली खाद्य सामग्री को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहा है। राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बालागंज में नकली खाद की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए नकली खाद बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। यहां पर एक नकली खाद का गोदाम पकड़ा गया। मलिहाबाद से एक नकली खाद से लदा हुआ ट्रक पकड़ा गया। 5000 नकली खाद की बोरियों को सरकारी बोरी में भरकर सप्लाई की जा रही थी। मामले पर कार्रवाई करते हुए आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह लखनऊ की सर्विलांस टीम ने ये बड़ी कार्रवाई की है। ये छापेमारी आईजी की सर्विलांस टीम अमर सिंह रघुवंशी की अगुवाई में की गई।