लखनऊ: प्रदर्शन करने कलेक्ट्रेट जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका
by Shashank Mani
FILE PHOTO
लखनऊ: प्रदर्शन करने कलेक्ट्रेट जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका
लखनऊ। कृषि कानून के विरोध में किसानों के साथ साथ विपक्षी दल भी जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी कलेक्ट्रेट का घेराव कर रहे है। समाजवादी पार्टी के नेता किसान कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इस प्रदरेशन में समाजवादी पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं। यह प्रदर्शन नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में किया जा रहा है। जिसके चलते पुलिस ने सपा के जिला कार्यालय की घेराबंदी कर दी। और कलेक्ट्रेट जाने के लिए मुख्यालय से निकले सपा कार्यकर्ताओं को मौके पर भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर नेताओं को रोक दिया है।