
Engineering College चौराहे से जानकीपुरम विस्तार तक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने निकाला मार्च
लखनऊ। 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विभिन्न पार्टियों ने कमर कसी हुई है। सभी पार्टियां अपने अपने स्तर पर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने मार्च निकाला। नगर नगर डगर डगर कार्यक्रम के तहत शहरों में रोज पैदल मार्च निकाला जा रहा है। इसी क्रम में आज लखनऊ के Engineering College चौराहे से जानकीपुरम विस्तार तक पैदल मार्च निकाला गया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के सुप्रीमों शिवपाल यादव के आव्हाहन के बाद प्रदेश भर में कार्यकर्ता पैदल मार्च कर रहे हैं। 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने अभी से प्रचार प्रसार का अभियान चालू कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता गांव गांव पांव पांव अभियान के जरिए गांवों में प्रचार करेंगे वहीं शहरों में नगर नगर डगर डगर के जरिए प्रचार होगा।
GAME OF THRONES पर गेम बनाने वाले अरबपति ची की ज़हर देकर हुई थी हत्या
AKHILESH ने ग्राम पंचायतें भंग करने को लेकर BJP पर साधा निशाना
https://www.youtube.com/watch?v=3W71_mf4XZA