
फाइल फोटो
मिशन शक्ति: 1090 चौराहे पर महिलाओं को किया गया जागरूक
लखनऊ। राजधानी पुलिस महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम कर रही है। इसी कड़ी में राजधानी के 1090 चौराहे पर एक कार्यक्रम कर महिलाओं को जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा महिला हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने महिला सुरक्षा और महिला सम्मान को लेकर महिलाओं को संबोधित किया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान कुछ महिलाओं ने अपनी सुरक्षा पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर अंकुश लगया जा सके,ताकि महिलाएं खुद को सुरछित महसूस कर सके।