
फाइल फोटो
प्रदेश के निजी हॉस्पिटल में नहीं खुलेगी ओपीडी, IMA एक दिन की हड़ताल पर
लखनऊ। प्रदेश भर में इलाज कराने वालों के लिए आज का दिन बुरी खबर देने वाला है। उत्तर प्रदेश में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हड़ताल पर है प्रदेश के सभी प्राइवेट हॉस्पिटल, डायग्नोस्टिक सेंटर और पैथोलॉजी बंद हैं साथ ही प्रदेश के सभी निजी हॉस्पिटल में ओपीडी नहीं खुलेगी। वहीं इमरजेंसी और कोविड को छोड़ सभी सेवाएं ठप रहेंगी। ये हड़ताल सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। दरअसल इस हड़ताल का कारण आयुर्वेद डॉक्टरों को सर्जरी करने का अधिकार देने को बताया जा रहा है। जिसको लेकर IMA में नाराजगी बनी हुई है।