
Peace Party ने 2022 विधानसभा चुनावों की जारी की पहली लिस्ट
लखनऊ। विधान सभा 2022 के चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। जिसको लेकर पार्टियां प्रत्याशियों का चयन भी करने लगी हैं। इसी कड़ी में Peace Party ने अपने कुछ उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। Peace Party के पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष अहमद जिया खान ने प्रेस वार्ता कर उम्मीदवारों के नामों की जानकारी दी। पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट के अनुसार 4 जिलों में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। पीस पार्टी ने सुल्तानपुर विधानसभा से मोहम्मद आरिफ हासमी, बाराबंकी विधानसभा से अखलाक नकवी, बलरामपुर विधानसभा उतरौला से अरबाब अहमद फारूकी, संत कबीर नगर विधानसभा खलीलाबाद से पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अय्यूब खान खुद चुनाव लड़ेंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=GmnxCx2plsU