
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 32 सट्टेबाज़ों को किया गिरफ़्तार
लखनऊ। राजधानी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। कमिश्नर ऑफ पुलिस डी के ठाकुर के निर्देशन पर हसनगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। हसनगंज पुलिस ने 32 सट्टेबाज़ों पर शिकंजा कसते हुए गिरफ्तार कर लिया। इन सट्टेबाज़ों के पास से पुलिस ने 47420 रुपए नगदी, 1441 रुपए के सिक्के, 5 बुकलेट और 1 कैलक्यूलेटर बरामद किया है। ये गिरफ्तारी एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव, एसीपी प्राची सिंह के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर हसनगंज अमरनाथ वर्मा की पुलिस टीम ने की। सट्टेबाजों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हज़ार रुपये का इनाम दिये जाने की घोषणा करते हुए प्रेसवार्ता में डीसीपी नार्थ रईस अख्तर ने जानकारी दी।
https://www.youtube.com/watch?v=8frrSEEk8eg
महिला सशक्तिकरण के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया जागरूक
यूपी विधान परिषद की 12 सीटों पर होने वाले चुनावों का हुआ ऐलान, ये है तारीख
वहीं जनवरी के शुरुआती दिनों को भीषण ठंड के लिए जाना जाता है। हर साल इस महीने भीषण ठंड में ठिठुरते हुए कई लोगों की दम तोड़ने की खबरे आती हैं। लेकिन इस बार मौसम आंख मिचौली खेल रहा है। जनवरी में ऐसा लग रहा है कि मानों मार्च का महीना चल रह हो। इस मौसम में लोग ठंड से बचने के लिए रजाई का सहारा लेने के बजाय, रजाई से दूर भागने लगे है। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा हुआ है तो वहीं रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जा रहा है। ऐसा हर साल नहीं होता था इसलिये यह चर्चा का विषय बना हुआ है। अब हर किसी की जुबान पर बस यही सवाल है कि क्या इस साल ठंड नहीं पड़ेगी?
राजधानी लखनऊ में पिछले कई सालों में जनवरी के महीने में इतना ज्यादा तापमान नहीं दर्ज किया गया। बुधवार को लखनऊ में पिछले 10 सालों का रिकार्ड टूट गया। इस दिन राजधानी में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बताया जाता है कि इससे ज्यादा तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस 1992 में 1 जनवरी को दर्ज किया गया था.