
LAKHIMPUR-KHEERI की पलिया विधानसभा सीट के लिए प्रसपा ने घोसित किया प्रत्याशी
LAKHIMPUR-KHEERI। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुखिया शिवपाल ने पलिया से पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया। Palia Assembly से पूर्व विधायक निर्वेन्द्र मुन्ना के पुत्र संजीव को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी ने ये तीसरा प्रत्याशी घोषित किया है। इस दौरान Praspa के राष्ट्रीय अध्यक्ष Shivpal Yadav ने कहा कि उनकी पार्टी किसानों के आंदोलन के साथ है। भाजपा ने हर वर्ग का नुकसान किया है, किसान परेशान है और महंगाई बढ़ी है। सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में छोटे छोटे दल साथ आएंगे। Shivpal Yadavने कहा कि LOCKDOWN में लोगों का बहुत नुकसान हुआ है। बहुत सी बीमारियां ऐसी थी जिनका इलाज नहीं हो पाने से कई लोगों की मौत हो गई।
https://www.youtube.com/watch?v=qUEP_Zt7ZCc