
प्रसपा नेता ने कहा, बिना शिवपाल के यूपी में विपक्ष की सरकार बनना संभव नहीं है
लखनऊ। कृषि कानून के विरोध में देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। विपक्ष भी नए कानून पर किसानों के विरोध का समर्थन कर रहा है। इसी कड़ी में धनंजय शर्मा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कैसरगंज एवं प्रदेश सचिव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से वार्ता हुई। प्रसपा नेता ने पार्टी के अभियान ‘पाव पाव गाँव गाँव’ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आदेश किया है। कि पूरे उत्तर प्रदेश में हर गाँव मे कार्यकर्ता किसानों के पास पहुँचे। उनको किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
गाँव के आखिरी व्यक्ति से मिलकर उसकी समस्याओं का समाधान किया जाए। धनंजय शर्मा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश का किसान बहुत परेशान है नये कानून से सभी किसान परेशान है। और ये योगी सरकार ग़रीबों, किसानों, नवजवानों की पूरी तरह विरोधी है। ये केवल पूंजीपतियों की हितैषी है और आज सब परेशान हैं। प्रसपा का हर कार्यकर्ता गाँव गाँव जा कर किसानों के पास पहुंचे और उनको ये बातयें कि 2022 में बदलाव करें। जिससे हम सरकार में आये तो जैसे पूर्व में किसानों की मुफ्त सिंचाई की सुविधा दी गई थी।
प्रसपा नेता ने कही ये बात :
पार्टी अध्यक्ष शिवपाल यादव ने किसानों और गाँवो में 20 घन्टे बिजली पहुंचाने का काम किया था। और अब सरकार बनती है तो 24 घण्टे बिजली गाँवो को दी जाएगी। साथ ही हर घर से एक नौजवान को नौकरी भी दी जाएगी। उसका फार्म भी सबको दिया जायेगा जिसमें नौजवान अपना सारा विवरण दे सकेंगे। जिसे पार्टी द्वारा रिकॉर्ड के तौर पर रखा जाएगा। सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा। प्रसपा नेता ने बताया कि किसानों को भी फसलों का उचित मूल्य मिले। जिससे उन्हें सरकारी सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नेता ने कहा। कि नया गठबंधन उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलेगा और उत्तर प्रदेश का किसान नौजवान बदलाव चाहता है। साथ ही प्रसपा नेता ने कहा कि बैगर शिवपाल यादव के उत्तर प्रदेश में विपक्ष की सरकार बनना संभव नहीं है।