
Priyanka Chopra ने शुरू की फैमिली प्लानिंग, बोलीं- मुझे पूरी क्रिकेट टीम चाहिए
बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस Priyanka Chopra अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस के साथ-साथ अपनी बेबाकी से भी फैंस का दिल लूटती रही हैं| प्रियंका कभी भी अपने दिल की बात करने से नहीं कतरातीं हैं. फिर चाहे वह कोई भी बात हो, वह खुलकर अपनी बात सबके सामने रखती हैं| अक्सर प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ अपने रिश्ते पर भी बात करती रहती हैं| अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फैमिली प्लानिंग का भी खुलासा कर दिया है|
Priyanka Chopra बनना चाहती हैं 11 बच्चों की मां!
प्रियंका ने कहा, “मुझे बच्चे चाहिए| जितने हो सकें उतने बच्चे| एक क्रिकेट टीम जितने? मैं श्योर नहीं हूं.” प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस एक अमेरिकन सिंगर हैं और दोनों की शादी हिंदू व क्रिश्चन दोनों रीति रिवाजों से हुई थीं| दोनों के कल्चर में फर्क को लेकर प्रियंका ने एक बार अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि इसमें किसी तरह की दिक्कत पेश नहीं आई थी|
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, “किसी तरह की दिक्कत नहीं आई| निक भारत में वैसे आया था जैसे कोई मछली पानी में आती है| लेकिन किसी भी सामान्य कपल की तरह आपको एक दूसरे की आदतों को समझना पड़ता है, ये समझना पड़ता है कि सामने वाले को क्या पसंद या नापसंद है| तो इस तरह ये किसी एडवेंचर जैसा होता है ना कि किसी बाधा दौड़ की तरह|”
कब आएगी प्रियंका की अगली फिल्म?
प्रियंका ने कहा, “हमारी शादी में कुछ भी बहुत मुश्किल जैसा नहीं था|” वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द व्हाइट टाइगर बीते दिनों रिलीज हुई थी. फिल्म में राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे| फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और आने वाले कुछ वक्त में उनके कई बड़े प्रोजेक्ट हैं जो रिलीज होने हैं|
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म द मैट्रिक्स 4 में काम करती नजर आएंगी और साथ ही उनकी फिल्म द टैक्स्ट फॉर यू को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है| हालांकि जहां तक किसी बॉलीवुड फिल्म में उनके नजर आने की बात है तो ऐसी कोई खबर फिलहाल नहीं है|