बहराइच में न्याय नहीं मिलने पर रेप पीड़िता ने मुख्यमंत्री आवास पर लगाई गुहार
by Shashank Mani
फाइल फोटो
बहराइच में न्याय नहीं मिलने पर रेप पीड़िता पहुंची मुख्यमंत्री आवास
बहराइच। सरकार द्वारा मिशन शक्ति का नारा दिये जाने के बावजूद महिलाओं पर अपराध रुकना तो दूर बल्कि उनकी सुनवाई भी नहीं हो पा रही है। ताजा मामला बहराइच जनपद का है। यहां के पयागपुर में रहने वाली एक महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी शिकायत करने के लिए पीड़िता 3 महीने से थाने के चक्कर लगा रही है लेकिन उसकी अभी तक सुनवाई नहीं हुई जिससे परेशान होकर राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची पीड़िता का कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी वहीं आरोपी पक्ष के लोग लगातार उस सुलह का दबाव बना रहे है।