
FILE PHOTO
राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
लखनऊ। किसानों द्वारा मंगलवार को बुलाए गए भारत बंद का असर देश के विभिन्न राज्यों में देखने को मिल रहा है। कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियां रोड पर उतर कर कृषि कानून के खिलाफ और किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रही है। वहीं राजधानी लखनऊ में भी विपक्ष कृषि कानून के विरोध में सड़कों पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन कर रहा है। लखनऊ में बिल के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर प्रदर्शन किया। लोकदल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकत्ताओं को गिरफ्तार भी किया।