
फाइल फोटो
शिवसेना ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की निन्दा एवं देशव्यापी किसान आन्दोलन का किया समर्थनशिवसेना किसानकानून यूपी
लखनऊ। आज शिवसेना उ0प्र0 इकाई ने किसान आन्दोलन में सम्मिलित होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर शिवसेना कड़ी निन्दा व्यक्त करती है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उ0प्र0 में जंगलराज कायम है। लोकतंत्र का गला घोट कर हत्या की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार विपक्ष का दमन करने में लगी है। कल देशव्यापी किसान आन्दोलन का शिवसेना लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में किसानों के पक्ष में धरना प्रदर्शन कर भारत बन्द का समर्थन करेगी।
बड़ी खबर: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस ने किया रिहा
शिवसेना ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में प्रायः बहन बेटियों की अस्मत लूटी जा रही है। राजधानी को अपराधियों ने गुनाह की प्रयोगशाला बना दिया है। उ0प्र0 सरकार कानून व्यवस्था पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार किसानों और नौजवानों का शोषण कर ही रही है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी विश्वजीत सिंह, अरविन्द शर्मा, फुरकान खान, ध्रुव यादव, रघुवीर यादव, रोहित कश्यप, दुर्गेश विश्वकर्मा, घनश्याम गुप्ता, राज गौतम, आदि शिवसैनिक मौजूद रहे।
गिरफ्तारी के बाद अखिलेश के साथ कार्यकर्ताओं ने ईको गार्डेन में लगाए जमकर नारें, देखिये..