
राजधानी लखनऊ में सर्वोदय व्यापार मंडल में व्यापारियों ने ग्रहण की सदस्यता
लखनऊ। सर्वोदय व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में केशव नगर सीतापुर रोड इकाई का गठन संपन्न हुआ। जिसमें भारी संख्या में व्यापारियों ने सर्वोदय व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश में सदस्यता ग्रहण की। समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल शुक्ला ने सभी को शपथ दिलाई और व्यापारियों को भरोसा दिलाया, कि उनके सुख दुख में हर परिस्थिति में यह संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा। किसी भी प्रकार से उनका शोषण नहीं होने देगा और गांव के व्यापारियों ने जिस तरह से महामारी में सरकार का साथ दिया है। वह सराहनीय है, सरकार को भी व्यापारियों का उद्योग खड़ा करने में मदद करनी चाहिए। जिस तरह से ऑनलाइन कंपनियां हर क्षेत्र में घुसकर छोटे और मझोले व्यापारियों का नुकसान कर रही है। वह काफी चिंताजनक है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए और आश्वासन दिया। इस समस्या को उपयुक्त पटल पर रखने का काम करेंगे।
व्यापारियों ने ग्रहण की सर्वोदय व्यापार मंडल की सदस्यता
शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष के पद पर उमेश बहादुर सिंह और भाई उपाध्यक्ष के पद पर अश्वनी श्रीवास्तव उपाध्यक्ष के पद पर उदय प्रताप सिंह, माजिद खान, विवेक सिंह, अंगद मौर्या, रुद्र प्रताप सिंह, संजय कुमार महासचिव के पद पर पुनीत शुक्ला, उदय भान कोषाध्यक्ष के पद पर विवेक कुमार शर्मा संगठन मंत्री के पद पर शमीम परवेज शौकत, अली इमरोज खान, ओमेंद्र मिश्रा, मीडिया प्रभारी अमित कुमार पांडे संयुक्त मंत्री के पद पर संजय कुमार चौबे, ललित पासवान प्रचार मंत्री, मानवेंद्र प्रताप सिंह गिरिसेश श्रीवास्तव विधि सलाहकार उत्तम गुप्ता और महिला प्रकोष्ठ में लखनऊ जिला अध्यक्ष के पद पर सिमरन खान, केशव नगर अध्यक्ष के पद पर अंजुम खान, उपाध्यक्ष के पद पर शन्नो और मिथिलेश कुमारी और अन्य महिला पदाधिकारियों ने भी शपथ ली।
इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर एस पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष संग्राम सिंह, अनुराग बिहारी, पीयूष अग्रवाल, मोहित गुप्ता, पंकज गुप्ता, मोहन सिंह, मोहम्मद अनस और तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।