
फाइल फोटो
सपा महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, रामगोविंद चौधरी बैठे धरने पर
https://www.youtube.com/watch?v=c6uOHXJ096A
कृषि कानून के विरोध में किसानों के विभिन्न संगठनों के साथ साथ विपक्ष ने भी मोर्चा खोला हुआ है। इसी कड़ी में सोमवार को राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन इतना जोरदार रहा कि पुलिस महिला कार्यकर्ताओं को उठाकर घसीटते हुए ले जाती हुई दिखी। प्रदर्शन कर रही कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी भी किसान आन्दोल के समर्थन पर अपने आवास के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि सरकार किसान विरोधी है किसान ही देश की रीढ़ है किसान अन्न उपजाता है तो सबका पेट भरता है और आज वहीं किसान सड़कों पर उतरा हुआ है लेकिन सरकार उसकी नहीं सुन रही है।